फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: गुरुवार को  बयान दर्ज करवाने आ सकते हैं फर्म और लैब संचालक

Wed, 23 Jun 2021 11:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बता दें कि दिल्ली की फर्म मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी, नलवा लैब हिसार, सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कुंभ में कोरोना जांच के कथित घोटाले के आरोपी फर्म और लैब के संचालक बुधवार को एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराने नहीं आए। आरोपियों के आज बृहस्पतिवार को आने की संभावना है। जिला प्रशासन के स्तर पर हो रही जांच में भी आरोपियों को बृहस्पतिवार को पेश होना है। 

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की कोरोना जांच के लिए दिल्ली की फर्म मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी, नलवा लैब हिसार, सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के खिलाफ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। एसएसपी ने एसआईटी भी गठित की है।

शासन के निर्देश पर सीडीओ की अध्यक्षता में अलग से जांच चल रही है। एसआईटी और सीडीओ की ओर से सीएमओ हरिद्वार, मेलाधिकारी स्वास्थ्य अर्जुन सेंगर एवं कोविड सेल के नोडल प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र त्यागी से पूछताछ कर बयान दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने मैक्स प्रबंधन की गिरफ्तारी पर लगाई रोक 

एसआईटी ने आरोपियों से होने वाली पूछताछ का खाका तैयार कर लिया है। इसमें 40 सवाल पूछे जाने हैं। एसआईटी की ओर से मेलाधिकारी स्वास्थ्य के कार्यालय से कई दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। जिनकी पड़ताल चल रही है।

हरिद्वार : महाकुंभ कोरोना टेस्टिंग और लाइब्रेरी घोटाले पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार

आरोपियों को नोटिस तामील कराए गए थेे। जांच अधिकारी राजेश साह ने बताया कि फर्म और कंपनी के  संचालकों बृहस्पतिवार को एसआईटी के समक्ष पेश होंगे। फर्म और लैब संचालकों को बृहस्पतिवार को सीडीओ सौरभ गहरवार ने भी बयान देने के लिए बुलाया है। इस मामले में सीडीओ के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने कोरोना जांच घोटाले की फाइलों की जांच की थी। 

बिना अनुमति जिला नहीं छोड़ेंगे अफसर
हरिद्वार। एसआईटी की टीम ने सीएमओ, मेलाधिकारी स्वास्थ्य और कोविड सेल प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह बिना एसआईटी की अनुमति के प्रदेश से बाहर न जाएं। 

विज्ञापन

कुंभ की अधिसूचना से पहले का है कोविड टेस्टिंग मामला: सुबोध

उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि हरिद्वार में सामने आया कथित कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़ा कुंभ की अधिसूचना से पहले का है। उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी है और जांच में सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि कोविड टेस्टिंग फर्जीवाड़ा उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले का है। उनके बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुंभ मेले की अधिसूचना का जिक्र किया था। दोनों दिग्गजों की विरोधाभासी बयानबाजी पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी थी। अब प्रदेश सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने भी कहा है कि कोविड टेस्टिंग प्रकरण कुंभ की अधिसूचना जारी होने से पहले का है।

बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से लोगों में भ्रांतियां फैलाना चाहते हैं कि धार्मिक त्योहार से कोविड फैला है। हकीकत यह है कि ये सारे मामले कुंभ की अधिसूचना से पहले के हैं।

इसका इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि कुंभ में फर्जी आरटीपीसीआर से कोविड बढ़ा। सरकार मामले की जांच करा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ को सभी सूचीबद्ध कंपनियों के सारा रिकार्ड खंगालने के लिए कहा गया है। इनकी जांच से सारी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें