टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए लगातार राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। 17 अगस्त तक प्रदेश में कुल 74 लाख 35 हजार 124 डोज दी जा चुकी हैं। जिसमें पहली डोज 56 लाख 61 हजार 943 और दूसरी डोज 17 लाख 73 हजार 181 को दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर जिला व खिर्सू ब्लाक को पहली डोज में शत प्रतिशत टीकाकरण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाणित किया गया। सीएम ने बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनीता टम्टा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रमोद सिंह जंगपांगी और पौड़ी के जिलाधिकारी डॉ. के विजयकुमार जोगदंडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनोज शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.गंभीर सिंह तालियान समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।