फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरने से दंपत्ति की मौत, दो लोग घायल

Thu, 10 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार 
विज्ञापन
विज्ञापन
रिखणीखाल विकासखंड में एक बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार वृद्ध दंपति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 सेवा से ग्रामीणों ने रिखणीखाल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


घटना के बाद वाहन चालक फरार है। सूचना मिलते ही रिखणीखाल थाना पुलिस और राजस्व पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। हादसे में मारे गए वृद्ध दुर्घटनाग्रस्त वाहन के स्वामी बताए जा रहे हैं। 

हादसा बृहस्पतिवार दिन में करीब पौने दो बजे हुआ। गुनेड़ी की प्रधान आशा देवी और उनके पति रघुवीर सिंह ने बताया कि मसमोली गांव निवासी आनंद सिंह (68) पुत्र स्व. झूठा सिंह और उनकी पत्नी जमोत्री देवी (60) बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से अपने वाहन को लेकर रिखणीखाल बाजार गए थे।
विज्ञापन


वहां खरीदारी और बैंक का काम निपटाने के बाद वे मसमोली गांव लौट रहे थे। इस बीच रिखणीखाल से करीब 15 किमी दूर बसड़ा-गुनेड़ी-पाणीसैंण मोटर मार्ग पर गुनेड़ी के पास उनका वाहन करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन

वाहन चालक फरार

इससे वाहन स्वामी दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गुनेड़ी गांव निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र केशर सिंह और मसमोली गांव निवासी भारत सिंह पुत्र गेला सिंह घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने खाई से निकालकर 108 सेवा से रिखणीखाल अस्पताल में भर्ती कराया है।

चपड़ैत के प्रधान चंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। सूचना मिलते ही बिचला बदलपुर पट्टी की राजस्व पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल राजस्व पुलिस में होने के कारण राजस्व पुलिस शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज रही है।

​लैंसडौन के विधायक दलीप रावत ने सड़क हादसे में मारे गए दंपति के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। घायल सतेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क की बुरी हालत बनी हुई है। जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर पहाड़ी से स्लिप भी आया हुआ था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें