फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिसलकर ट्रेन से नीचे आया दंपति, मौत

Thu, 26 Feb 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नगीना (बिजनौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को ट्रेन में चढ़ाने के प्रयास में रुड़की निवासी पीएसी का जवान ट्रैक पर जा गिरा। पति को गिरते देख उसे बचाने की कोशिश में पत्नी भी ट्रैक पर जा गिरी।
विज्ञापन


स्टेशन पर मची अफरातफरी
ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौके ही मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रुड़की निवासी योगेंद्र कुमार (34) पीएसी देहरादून में कार्यरत थे। वे अपनी पत्नी रेणु (32), बेटे कार्तिक (12) व दूसरे छोटे बेटे के साथ काशीपुर से वापस रुड़की जा रहे थे।

नगीना रेलवे स्टेशन तक वे किसी रिश्तेदार की कार में आए थे। स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर योगेंद्र व रेणू तो जम्मूतवी एक्सप्रेस में चढ़ गए लेकिन अफरातफरी में कार्तिक ट्रेन में नहीं चढ़ पाया और ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक योगेंद्र अपने बेटे कार्तिक को लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरते समय अनियंत्रित होकर पटरियों पर जा गिरे। योगेंद्र को गिरते देख रेणु भी उनको बचाने के लिए चलती ट्रेन से उतरते समय अनियंत्रित होकर पटरियों पर जा गिरी। दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए।

दोनों को ट्रेन से गिरते देख वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने शोर मचाया तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में ही ट्रेन को रोका गया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। योगेंद्र उत्तराखंड के पूर्व राज्यमंत्री रहे सुरेंद्र राकेश के भतीजे बताए गए।

स्टेशन पर पसरा था अंधेरा
घटना का पता चलते ही स्टेशन के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। यात्रियों ने हंगामा करते हुए कहा कि स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर अंधेरा पसरा था। बिजली न होने की स्थिति में भी जनरेटर न चलाए जाने से ये हादसा हुआ है। रेलवे कर्मचारियों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें