फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : आबकारी अधिकारी ने की कोरोना की दवा के प्रयोग के लिए देह दान करने की घोषणा

Fri, 24 Apr 2020 02:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
बलजीत सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

खटीमा के क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने कोरोना वायरस की दवा के प्रयोग के लिए देह दान करने की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक पत्र भेजा। बलजीत सिंह ने यह जानकारी आज शुक्रवार को मीडिया को दी।

विज्ञापन


आपातकालीन सेवा 108 बीमार और गर्भवती महिलाओं को पहुंचा रही राहत

पिथौरागढ़ में आपातकालीन सेवा 108 बीमार और गर्भवती महिलाओं को राहत पहुंचा रही है। बडारखेत निवासी सावित्री देवी (23) पत्नी मनोज कुमार को प्रसव पीड़ा उठने के बाद परिजनों ने आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया।

108 मौके पर पहुंचकर महिला को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल ला रही थी। अड़किनी के पास महिला को तेज प्रसव पीड़ा उठने लगी। फार्मासिस्ट विद्या सामंत ने महिला की स्थिति बिगड़ते देख 108 में प्रसव कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


उन्होंने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोक कर महिला का प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। 108 के डीपीओ परमानंद पंत ने बताया कि महिला और बच्चे को प्रसव के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें