फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के चार जिलों में 15 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 16 मरीज हुए ठीक

Mon, 28 Mar 2022 09:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हरिद्वार जिले में 11, चमोली, चंपावत व देहरादून जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। शेष नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना संक्रमित मामले स्थिर होने के साथ मरीजों की मौतें भी थम गई हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं इस दौरान 16 संक्रमित ठीक हुए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92092 हो गई है।स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 3949 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


चार जिलों में 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। हरिद्वार जिले में 11, चमोली, चंपावत व देहरादून जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। शेष नौ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना संक्रमित मामले स्थिर होने के साथ मरीजों की मौतें भी थम गई हैं। वहीं इस दौरान 16 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिलाकर 88391 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2022: दो साल बाद आज से ऑफलाइन मोड में बोर्ड परीक्षा शुरू, दो लाख 42 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन


वर्तमान में 216 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या दहाई से कम है। सबसे अधिक 61 सक्रिय केस हरिद्वार जिले में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.98 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.38 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें