प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि नौ मरीज ठीक हो गए हैं। अब प्रदेश में कोविड के 77 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सर्वाधिक नौ संक्रमित देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार और टिहरी के तीन-तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पौड़ी के एक-एक मामले शामिल हैं।
नौ मरीजों के ठीक होने के बाद अब बचे हुए 77 एक्टिव केस में सबसे ज्यादा 46 देहरादून के हैं। वहीं, मंगलवार को प्रदेश में 16 हजार 62 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। वहीं इससे पहले प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 22 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कोविड के 69 एक्टिव केस हैं।
ये भी पढ़ें...Noida Land Scam: उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल, सीएम धामी ने कहा- प्रदेश का मामला होगा तो करेंगे उचित कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सामने आए 12 मामलों में देहरादून और नैनीताल के चार-चार, चंपावत, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी का एक-एक मामला शामिल है। वहीं, 22 मरीज ठीक हो गए। अब प्रदेश में 69 एक्टिव केस में से सर्वाधिक देहरादून में 44 केस हैं। दूसरी ओर, सोमवार को प्रदेश में 10 हजार 224 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई।