फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड कोरोना अपडेट: चार जिलों में मिले 13 नए संक्रमित, प्रदेश में रिकवरी दर 96.10 और संक्रमण दर 0.87 प्रतिशत दर्ज

Sat, 14 May 2022 02:47 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में 10, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 88 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 92587 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 1474 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बस के ब्रेक फेल: चारधाम यात्रा से लौट रहे मध्य प्रदेश के तीस तीर्थयात्रियों से भरा वाहन पहाड़ से टकराया, दस घायल 

विज्ञापन

देहरादून जिले में 10, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 13 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब तक 88980 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में आठ जिलों में 88 सक्रिय मामले हैं। इनमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 96.10 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.87 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें