फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: दो जिलों में मिले सात नए संक्रमित, प्रदेश में 187 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Mon, 04 Apr 2022 09:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर दो जिलों में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 11 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 187 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92178 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 1335 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


दो जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें हरिद्वार में चार और देहरादून जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। 11 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला सामने नहीं आया है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 11 संक्रमितों ने कोरोना मात दी है। अब तक 88505 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें...काशी टू कश्मीर : कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 187 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें