कोरोना के चलते उत्तराखंड भाजपा ने निकट भविष्य में होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए है। आवश्यक बैठक वर्चुअल रूप में की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि प्रदेश में कोरोना काल की वर्तमान स्थिति में सावधानी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने निकट भविष्य के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
इनमें रक्षाबंधन के बाद विधानसभा क्षेत्रों में होने वाला जन संपर्क अभियान भी शामिल है। अब ये कार्यक्रम कोरोना की स्थिति में सुधार होने के बाद शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बीच यदि कोई आवश्यक बैठक अथवा कोई अन्य कार्यक्रम करना होगा, तो वह वर्चुअल या वेबिनार के रूप में किए जा सकता है।