उनके पास मास्क एवं सैनिटाइजर बांटने की अनुमति भी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने उनके खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी। कर्मचारियों की पिटाई के बाद जब पुलिस फोर्स मोहल्ला कस्साबान में पहुंची तो भीम आर्मी के कार्यकर्ता अथर अंसारी पुत्र अब्दुल सबूर के घर के आगे भीड़ एकत्र थी।
पुलिस ने जब युवकों को खदेड़ना चाहा तब कुछ लोगों ने भीम आर्मी के नेता के घर की छत पर चढ़कर पुलिस फोर्स पर पथराव कर दिया गया। बाकायदा गमले तक उठाकर पुलिस पर फेंके गए। गमला लगने से रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत को हल्की चोट आई।
पुलिस फोर्स पर पथराव की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के नेता अथर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भीम आर्मी के रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष राशीद पुत्र रशीद, दिशान पुत्र रिजवान, रहमान उर्फ मोटा पुत्र कल्लू कुरैशी उर्फ कल्लू ड्राइवर, इकलाश पुत्र मंगता, शाहरुख पुत्र महबूब निवासीगण कस्साबान ज्वालापुर समेत दस आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि अथर अंसारी एवं संस्कृत अकादमी के संविदा कर्मचारियों को कोतवाली से जमानत दे दी गई।