फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: पांच और जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, अब संक्रमितों की संख्या पहुंची 27

Sun, 05 Apr 2020 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में पांच और जमाती कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें देहरादून के तीन और रामनगर व रानीखेत का एक-एक जमाती शामिल है। प्रदेश में कुल 27 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इनमें कोरोना से संक्रमित तीन ट्रेनी आईएफएस अफसरों ने वायरस से जिंदगी की जंग जीत ली है। तीनों को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


रविवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी और एम्स ऋषिकेश से 148 कोरोना संक्रमण की सैंपल रिपोर्ट आई है। जांच में देहरादून के तीन और रामनगर व रानीखेत के एक-एक जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून में तीनों संक्रमित मरीज सुद्धोवाला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं। इनमें दो डोईवाला और एक लक्खीबाग का रहने वाला है।

कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे थे। नैनीताल जिले के कालाढूंगी निवासी संक्रमित मरीज को रामनगर सरकारी अस्पताल में आइसोलेेशन में रखा गया था। तबीयत खराब होने पर सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी भेजा गया था।
विज्ञापन


रविवार को आई रिपोर्ट में उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं देर रात रानीखेत निवासी जमाती में भी कोरोना की पुष्टि हो गई, उसे भी भर्ती करा दिया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि देहरादून में संक्रमित तीनों मरीजों को सुद्धोवाला स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जबकि रामनगर के मरीज को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। पांचों संक्रमित मरीजों के यात्रा इतिहास का पता लगाने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

जिला कुल संक्रमित
देहरादून 14
नैनीताल 06
हरिद्वार 01
यूएसनगर 04
पौड़ी 01
अल्मोड़ा 01

चार दिनों में 20 संक्रमित मामले

शनिवार को भी प्रदेश में छह मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इनमें से नैनीताल से पांच और हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए थे। प्रदेश में चार दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 20 मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि प्रदेश में अब तक आए पॉजिटिव मामलों में सभी संक्रमित बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर यह पहला मामला सामने आया है।  वहीं, देहरादून के तीन कोरोना संक्रमित जमाती अभी यूपी में भर्ती हैं। 
विज्ञापन

ट्रेनी आईएफएस अस्पताल से डिस्चार्ज

लंबे समय से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती ट्रेनी आईएफएस को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 12 मार्च को इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकादमी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका सैंपल लिया था। सैंपल पॉजिटिव आने पर 15 मार्च को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

उनके कुल 7 सैंपल लिए गए। पहला दूसरा और तीसरा सैंपल पॉजिटिव आया था। चौथा सैंपल नेगेटिव आने पर उनमें ठीक होने की थोड़ी उम्मीद जगी। इसके बाद पांचवा सैंपल पॉजिटिव आने पर एक बार वह मायूस हो गए थे। अब उनका छठा और सातवां सैंपल नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें