फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: बिजली का बिल जानने के लिए रजिस्टर कराना होगा मोबाइल नंबर, एसएमएस से मिलेगी सूचना

Fri, 10 Apr 2020 11:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • लॉकडाउन के कारण घरों में नहीं भेजा जाएगा बिल, एसएमएस के जरिये मिलेगी सूचना
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) बिजली का बिल घर पर नहीं भेजेगा। बिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल से यूपीसीएल के नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। जिनके मोबाइल नंबर पहले से रजिस्टर्ड हैं, उन्हें एसएमएस के जरिये बिल की सूचना मिल जाएगी। दूसरा विकल्प यूपीसीएल की वेबसाइट  है। यहां से भी बिल का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन


वेबसाइट पर ही बिल का ऑनलाइन भुगतान का विकल्प है। कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से यूपीसीएल अपने कर्मचारियों को बिल बांटने के लिए घर-घर नहीं भेजेगा। इसके लिए उसने ऑनलाइन तकनीक का सहारा लिया है। यूपीसीएल ने अपने मोबाइल एप्लीकेशन में कुछ बदलाव किए हैं। अपना बिल प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराना होगा। 

विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

मोबाइल रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें आरएमएन स्पेस 13 अंकों का सर्विस कनेक्शन संख्या लिखकर 8108114333 पर एसएमएस करना होगा। उपभोक्ता 1912 पर डायल कर भी मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करा सकते हैं। मोबाइल रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपना बिल मालूम करने के लिए बीडी स्पेस 13 अंकों का सर्विस कनेक्शन नंबर 8108114333 पर एसएमएस करें।

एसएमएस भेजने के साथ ही यूपीसीएल से उपभोक्ता के बिल का ब्योरा आ जाएगा। यूपीसीएल की वेबसाइट के कन्ज्यूमर डेस्क वाले विकल्प से भी उपभोक्ता अपने बिल का पता लगा सकते हैं। यहीं पर बिल के ऑनलाइन भुगतान का विकल्प है।

उपभोक्ता का मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन होने के बाद यूपीसीएल से समय समय पर अपने बिजली बिल के बारे में जानकारी ली जा सकेगी। साथ ही इस नंबर पर यूपीसीएल शटडाउन को लेकर जारी होने वाले अलर्ट की सूचना भी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें