फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: एक हफ्ते में छह फीसदी घट गई संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर  

Sat, 18 Jul 2020 01:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से कम हुई रिकवरी और संक्रमण की दर
  • अल्मोड़ा में सबसे अधिक और ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे कम रिकवरी दर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। बीते चार दिनों में 452 संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिससे रिकवरी दर घट गई है। रिकवरी दर में एक सप्ताह में छह प्रतिशत कमी आई है। अल्मोड़ा जिले में सबसे अधिक 98 प्रतिशत और ऊधमसिंह नगर में सबसे कम 49 प्रतिशत रिकवरी दर है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण अधिक होने से अब प्रदेश लॉकडाउन की स्थिति में पहुंच गया है। अनलॉक-1 के बाद से प्रदेश में संक्रमण कम होने से सक्रिय मामलों में स्थिरता आ गई थी लेकिन अब फिर से संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है।


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4100 के पार, आज आए 120 नए मरीज
विज्ञापन


प्रदेश में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 4100 पार कर गया है। जबकि ठीक हुए मरीजों की संख्या तीन हजार है। एक सप्ताह में रिकवरी दर छह प्रतिशत कम हुई है। 10 जुलाई को प्रदेश की रिकवरी दर 81 प्रतिशत थी। जो अब 75 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

पांच जिलों में रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक

पांच जिलों में रिकवरी दर 90 प्रतिशत से अधिक है। इनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टिहरी व चमोली जिले शामिल हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे कम 49 प्रतिशत रिकवरी दर है। 

प्रदेेश में 45 दिनों में संक्रमण की दर सबसे निचले स्तर 3.99 प्रतिशत पर आई है। 16 जून को प्रदेश में संक्रमण दर 4.68 प्रतिशत थी। टिहरी जिले में सबसे अधिक संक्रमण दर 9.70 प्रतिशत है। जबकि चंपावत में यह दर 1.94 प्रतिशत है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि जिस रफ्तार से संक्रमित मामले आ रहे हैं, उसकी तुलना में प्रतिदिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें