फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऐसे कैसे होगा कोरोना की तीसरी लहर पर वार, जनसंख्या के 10 साल पुराने आंकड़ों के आधार पर हो रही तैयारी

Tue, 29 Jun 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शासन ने माना कि कोरोना की तीसरी लहर में उच्च स्तर पर संक्रमित मामलों की पीक संख्या 11552 हो सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को संक्रमण से बचाव व उपचार के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी दी है, लेकिन जनसंख्या के दस साल पुराने आंकड़ों के आधार पर बच्चों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन पुराने आंकड़ों के बजाय अनुमानित जनसंख्या वृद्धि दर या कोरोना के दूसरी लहर से 20 प्रतिशत ज्यादा मामलों के आधार पर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजाम किया जाना चाहिए। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 120 नए संक्रमित, तीन की मौत, 280 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन


फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में सभी जिलों को आइसोलेशन, ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर की व्यवस्था करने के दिशानिर्देश दिए गए हैं। जिसमें शासन ने माना कि कोरोना की तीसरी लहर में उच्च स्तर पर संक्रमित मामलों की पीक संख्या 11552 हो सकती है। जो दूसरी लहर में एक दिन में आए अधिकतम संक्रमित मामलों से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है।

दूसरी लहर के दौरान 7 मई 2021 को राज्य में सबसे ज्यादा 9642 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। 18 अप्रैल से 22 मई तक पांच सप्ताह में कोरोना संक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुए थे। इन पांच सप्ताह के दौरान राज्य में कुल 189066 संक्रमित मामले और 3878 मरीजों की मौत हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

वर्तमान अनुमानित आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए

नौटियाल ने कहा कि यदि सरकार संभावित तीसरी लहर में उच्च स्तर पर 11552 संक्रमित मामले सामने आने का अनुमान लगा रही है। जिससे यह भी अनुमान 20 प्रतिशत ज्यादा संक्रमित मिलते हैं तो पांच सप्ताह में लगभग 226879 कोरोना संक्रमित मामले आ सकते हैं।

सरकार ने तीसरी लहर के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों को लिया है। पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड में जनसंख्या में बड़ा उछाल आया है। इसलिए तैयारियों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए जनसंख्या के वर्तमान अनुमानित आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। 

शासन की ओर से जारी दिशानिर्देश में राज्य में 18 वर्ष तक के बच्चों की संख्या 38 लाख 49 हजार 935 आंकी गई है। जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार ही राज्य में 19 वर्ष तक के लोगों की संख्या 42 लाख 53 हजार 118 लाख थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें