फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में मिले दो और कोरोना संक्रमित, कुल मामले हुए 60

Sat, 02 May 2020 09:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  दिल्ली से देहरादून पहुंच गया कोरोना संक्रमित मरीज, एम्स में किया भर्ती
  • ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में महाराष्ट्र के ट्रक चालक में मिला संक्रमण
विज्ञापन
मास्क पहने स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तराखंड में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले है। पहला मामला ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में मिला है। यहां महाराष्ट्र के एक ट्रक चालक में कोरोना संक्रमण पाया गया। जबकि दूसरा मामला देहरादून में मिला है। यहां चमन विहार निवासी एक व्यक्ति कैंसर का इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था। जहां उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन


जहां रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इस बीच वह देहरादून वापस आ गया। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में मिले कोरोना संक्रमित को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि दून में मिले कोरोना संक्रमित व उसके बेटे को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 60

उत्तराखंड में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले है। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 60 हो गई है। इसमें से 39 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 240 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 239 सैंपल निगेटिव मिले हैं। जबकि ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में महाराष्ट्र के एक ट्रक चालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रामपुर के पास उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करते समय एक ट्रक को रोककर चालक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमित मरीज को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर दिल्ली से देहरादून पहुंचे कोरोना संक्रमित मरीज से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

चमन विहार निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति कैंसर से पीड़ित है। वह पास बनवा कर इलाज के लिए दिल्ली गया था। 28 से 30 अप्रैल तक वह दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती रहा। 29 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बावजूद वह एक अप्रैल को दिल्ली से देहरादून अपने घर आ गया।

संक्रमित  मरीज के परिजनों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मरीज और उनके बेटे को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। जबकि परिवार के अन्य दो सदस्यों को
दून मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन में रखा गया है। 

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि ऊधमसिंह नगर में महाराष्ट्र के एक ट्रक चालक में कोरोना संक्रमण मिला है। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 60 हो गई है। दून मेडिकल कालेज से दो संक्रमित मरीजों की दूसरी सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चॉर्ज कर दिया गया है।

39 मरीज हो चुके हैं ठीक

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया था। देर रात स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुई रिपोर्ट में ऋषिकेश एम्स की एक इंटर्न में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब एम्स में संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है। जिसमें से एक महिला मरीज की मौत शुक्रवार को ब्रेन हैमरेज के कारण हो चुकी है।

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती दो और कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसमें एक शहर की भगत सिंह कॉलोनी और दूसरा डोईवाला का रहने वाला है।

डॉक्टर दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज करने की जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों को डॉक्टरों ने 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। वहीं राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 59 पहुंच चुकी है। जिनमें से 39 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस तरह से अब दून अस्पताल के पुरुष विंग में पांच और महिला विंग में एक दंपती को मिलाकर कोरोना संक्रमित कुल सात मरीज भर्ती हैं। शनिवार तक अस्पताल के 18 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि शहर के गढ़ी कैंट स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में भी कोरोना संक्रमित सेना के एक सूबेदार और एक महिला डॉक्टर स्वस्थ हो चुके हैं। 

पूरे हॉस्टल किया गया क्वारंटीन

शुक्रवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कार्यरत एक इंटर्न महिला चिकित्सक की चिकित्सकीय रिपोर्ट भी कोरोना वायरस पॉजिटिव आई। इसके बाद एम्स प्रशासन ने इंटर्न के संपर्क में आए लोगों को सूचीबद्ध कर क्वारंटीन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

डीन (अस्पताल प्रशासन) प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि फिलहाल इंटर्न जिस हॉस्टल में रहती थी उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। यहां रहने वाले अन्य सभी इंटर्नस की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है, जिनकी रिपोर्ट रविवार तक आने की संभावना है। साथ ही संक्रमित इंटर्न डॉक्टर के मूवमेंट वाले एरिया को भी चिह्नित कर सेनेटाइजेशन की प्रक्रिया चल रही है।

मेन इमरजेंसी को सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू

संस्थान ने हाल में कोविड इमरजेंसी को बंद कर दिया था और मेन इमरजेंसी को चालू रखा गया था, जहां सभी रोगियों को लिया जा रहा था। मगर अब मेन इमरजेंसी को सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसके बाद इसे 24 घंटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही पूर्व में चल रही कोरोना इमरजेंसी को दोबारा शुरू किया जा रहा है। प्रो.मिश्रा ने बताया कि इस बीच संस्थान इमरजेंसी पेशेंट को कोरोना इमरजेंसी में लेगा, जिससे उन्हें उपचार में दिक्कत नहीं आए।
 
एम्स में कार्यरत कर्मियों के परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती क्षेत्र में सिटी रिस्पांस टीम (सीआरटी) की ओर से क्षेत्र के अंतर्गत एम्स में कार्य कर रहे कर्मियों के परिवारों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान डॉ. उमाशंकर सती और डॉ. विश्वजीत की ओर से लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन

नई टिहरी-चंबा में 16 लोगों को होम क्वारंटीन किया

नगर पालिका की सिटी रिस्पॉस टीम ने टिहरी जिले में प्रवेश करने वाले 10 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। जबकि 10 लोगों का होम क्वारंटीन पीरियड समाप्त हो गया है। उन्हें सावधानी बरतने को कहा गया है।

पालिका के ईओ राजेंद्र सजवाण ने बताया कि शनिवार को दिल्ली से तीन जिला मुख्यालय और 10 लोग देहरादून से बीपुरम आए हैं, उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद होम क्वारंटीन किया गया है। उधर चंबा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सीएचसी से तीन दिन पहले भेजी गई एक युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

बाहरी लोग कल से भेजे जाएंगे घर

चमोली जिले में लॉकडाउन के कारण बाहरी राज्यों और जिलों के फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक भेजने की कवायद चार मई से शुरू होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में सभी एसडीएम को ऐसे मजदूरों, पर्यटकों या अन्य लोगों का रजिस्ट्रेशन प्रवासी यात्रा पंजीकरण (कोविड-19) की वेबसाइट https://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया है।

जो लोग जाना चाहते हैं, उनको ही भेजा जाएगा। जाने वालों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें