फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में उत्तराखंड के दो जवान शहीद और दो हुए घायल

Sat, 02 May 2020 08:49 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
शहीद शंकर सिंह और गोकर्ण सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला के उड़ी और रामपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रजमान माह के पहले शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भीषण गोलाबारी की। इसमें कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के दो लाल शहीद हो गए।

विज्ञापन


दो जवानों की शहादत से प्रदेशभर में शोक की लहर है। इस गोलाबारी में पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह के घायल होने की सूचना है।

21 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात गंगोलीहाट ब्लॉक के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह (31) और मुनस्यारी ब्लॉक के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह (41) पुत्र गंगा सिंह शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में शहीद हो गए। शहीद शंकर सिंह की पत्नी इंद्रा के दादा सुगड़ी निवासी देव सिंह भी वर्ष 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए थे।

विज्ञापन

शहादत की खबर सुनने के बाद से परिजन बदहवास

शहीद शंकर सिंह के माता-पिता, पत्नी और छह साल का बेटा नाली गांव में रहते हैं। शंकर की शहादत की खबर सुनने के बाद से परिजन बदहवास हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने शंकर सिंह के घर जाकर माता-पिता और पत्नी को सांत्वना दी।

वहीं, शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली कैंट बंगला नंबर 26 में रहता है। गोकर्ण सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद बरेली से उनकी पत्नी और दो बच्चों को गांव लाया जा रहा है। उनके देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है। गोकर्ण सिंह के शहीद होने की सूचना के बाद से नापड़ गांव सहित पूरे तल्ला जोहार क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाए जाएंगे। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह की शहादत को नमन किया है। कहा है कि एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का दुख भी है।

ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें