कहा कि इस संकट की इस घड़ी में आमजन का सहयोग जरूरी है। उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए नगर पंचायत के ईओ हरेंद्र चौहान ने दर्शनी देवी का माल्यार्पण किया। नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, सभासद उमा भट्ट, दिनेश बेंजवाल, शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, दीप गोस्वामी, रमेश बेंजवाल आदि ने उनकी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
कमला देवी ने दिए डेढ़ लाख रुपये
गौचर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री केयरफंड में सहायता राशि जमा करने के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को झिरकोटी गांव निवासी एवं राइंका लंगासू में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत कमला देवी (57 वर्ष) पत्नी स्व. कमल सिंह नेगी ने सेंट्रल बैंक के माध्यम प्रधानमंत्री केयर फंड में डेढ़ लाख रुपये की धनराशि जमा की।