फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः भाई-बहन की जुगलबंदी ने मचाया धमाल, ‘कदों जाणा तू करोनेया’ के मुरीद हुए 'मंत्री जी'

Sun, 10 May 2020 11:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रूही सिंह, जूही सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

डुग्गर प्रदेश की लोक गीतों की श्रृंखला को लोकप्रिय बनाने के लिए भाई-बहन की जोड़ी इन दिनों जम्मू-कश्मीर सहित पंजाब और हिमाचल में जमकर वाहवाही लूट रही है। रूही और जूही सिंह की ओर से सोशल मीडिया को जरिया बनाकर किया गया लॉकडाउन के बीच प्रयास जमकर सराहा गया, जिसके बाद इन्होंने बैक-टू-बैक कई जुगलबंदी के लोकगीतों के मैशअप सोशल मीडिया पर अपलोड किए और हिट हो गए।

विज्ञापन


कोरोना महामारी पर संजय विद्रोही द्वारा लिखे गए गीत ‘कदों जाणा तू करोनेया’ को भी सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा और शेयर किया जा चुका है। पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इन दोनों भाई बहन के गाए गीत की सराहना करते हुए ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। जम्मू के युवाओं के लिए इन दिनों चर्चा बनी भाई-बहन की यह जोड़ी मूल रूप से कठुआ शहर के पटेल नगर की रहने वाली है।

प्रदेश के जाने-माने गजल गायक सूरज सिंह के बेटा और बेटी रूही और जूही सिंह ने अपने पिता की ही तरह समाज में नाम कमाना शुरू कर दिया है। पिता सूरज सिंह ने बताया कि वे घर में गाते रहे हैं और लोग सीखते रहे हैं तो सुन सुनकर रियाज कर दोनों भाई-बहन ने भी सीख लिया है। संगीत प्रैक्टिस के साथ सीखा जाता है। यह एक ऐसी थैरेपी है जो लोगों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

डोगरी में किया गया इन दोनों का प्रयोग काफी सफल रहा

खासकर डोगरी में किया गया इन दोनों का प्रयोग काफी सफल रहा है जिसमें धुनें भी वही हैं और बोल भी, बस गाने का स्टाइल बदला है जो मुश्किल है लेकिन निभाया गया है। यह परिवार अभी जम्मू के तवी विहार कॉलोनी सिद्दड़ा में रह रहा है, लेकिन इन दोनों का जन्म कठुआ में हुआ है और दादा-दादी के साथ बचपन के कई वर्ष इन्होंने यहीं बिताए हैं।

सूरज सिंह ने बताया कि उनकी बेटी जूही ने कई फीचर फिल्में की हैं और जहां फिल्म में बचपन में ही किरदार निभाया है। इसमें मुख्य भूमिका के साथ उन्होंने जिम्मी शेरगिल और मनीषा लांबा के साथ अभिनय किया। बेटा रूही सिंह रेडियो जॉकी है। बताया कि सभी मैशअप उन्होंने गिटार पर गाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें