रुद्रपुर जिला अस्पताल में शनिवार सुबह एक और युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवक करीब एक पखवाड़ा पहले ऑस्ट्रेलिया से लौटा था। इससे पूर्व उसे बाजपुर में 14 दिन क्वारंटीन किया गया था, लेकिन घर भेजने के बाद उसे दोबारा खांसी और बुखार की शिकायत हो रही थी।
रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉ. गौरव अग्रवाल ने जांच के बाद उसे आइसोलेट किया। उसका ब्लड सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी लैब भेज दिया है l जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अब छह जमातियों समेत सात लोग भर्ती हैं। जमातियों की रिपोर्ट आज देर शाम आने की संभावना है।