बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मेला अधिकारी व डीएम को आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्ययोजना उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था क्राउड मैनेजमेंट आदि की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव नीतेश झा, शैलेश बगोली, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, एसए मुरुगेशन, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. पराग मधुकर धकाते सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में 1000 बिस्तर वाले कोविड-19 अस्पताल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के अस्पतालों में भी इलाज की समुचित व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रमों के संचालकों, संत महात्माओं का भी जागरुकता में सहयोग लिया जाए।
भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार हो
उन्होंने श्रद्धालुओं की संख्या के नियंत्रण की भी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इसके लिए दूसरे राज्यों से भी विचार विमर्श करने का सुझाव दिया। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से भीड़ नियंत्रण आदि के लिए कन्टिजेंट प्लान तैयार करने पर ध्यान देने को कहा।