फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: गुरुवार को 480 नए संक्रमित मिले, फिर बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

Thu, 05 Nov 2020 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नौ की मौत, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 64 हजार पार, 602 मरीज हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत और संक्रमित मामले बढ़ने लगे हैं। बीते चार दिनों के बाद एक दिन में नौ मरीजों की मौत और 480 संक्रमित मामले मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 64 हजार पार हो गया है। वहीं, 602 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को 10724 सैंपल निगेटिव पाए गए। पौड़ी जिले में सबसे अधिक 118 कोरोना मरीज मिले हैं। देहरादून में 84, रुद्रप्रयाग में 73, नैनीताल में 47, अल्मोड़ा में 41, हरिद्वार में 25, बागेश्वर में 19, चमोली में 19, टिहरी में 19, पिथौरागढ़ में 14, ऊधमसिंह नगर में 10, उत्तरकाशी में नौ और चंपावत जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। 


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: पौड़ी में 80 शिक्षक-शिक्षिकाएं मिले संक्रमित, 84 स्कूल पांच दिनों के लिए बंद
विज्ञापन


प्रदेश में आज नौ मरीजों की मौत हुई है। इसमें सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में तीन, एम्स ऋषिकेश में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, महंत इंदिरेश हॉस्पिटल में दो, जेएलएन जिला अस्पताल रुद्रपुर में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। कोरोना से अब तक कुल 1047 मौतें हो चुकी है। वहीं, 602 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 58823 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन

दून में 600वें कोरोना पीड़ित की मौत

दून में बृहस्पतिवार को 600वें कोरोना पीड़ित की मौत हो गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें दून में ही हुई है। जिले में अब तक 161750 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 17657 पॉजिटिव पाए गए हैं।

विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बृहस्पतिवार को 1843 सैंपल लिए गए। वहीं, 1547 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव और 84 की पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही कुल निगेटिव की संख्या 144093 और पॉजिटिव की संख्या 17657 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 176119 सैंपल हरिद्वार जिले में लिए गए हैं, हालांकि यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या महज 11140 है। सबसे कम 34080 सैंपल बागेश्वर में लिए गए हैं, जिसमें से 975 पॉजिटिव मिले हैं। 

दून में 16253 मरीजों का उपचार हो चुका है। वहीं, 637 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है। नैनीताल में 147 और हरिद्वार में 124 मरीजों की मौत हुई है। सबसे कम मौत चमोली में हुई है, जहां अब तक महज एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में बृहस्पतिवार को आठ नए कंटेनमेंट जोन भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें