केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर, बदरीनाथ के 19 नवंबर, गंगोत्री के 15 नवंबर और यमुनोत्री धाम के 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा अगले साल तक के लिए थम जाएगी।
गत वर्ष चारधाम आए तीर्थ यात्री
केदारनाथ -10 लाख
बदरीनाथ -12.45 लाख
गंगोत्री -5.30 लाख
यमुनोत्री -4.65 लाख
सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर कोरोना महामारी में भी चारधाम यात्रा का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। महामारी के कारण चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। सरकार के प्रयासों से महामारी में भी 2.40 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं।
- रविनाथ रमन, सीईओ, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड