फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: गुरुवार को सवा महीने बाद मिले सबसे कम संक्रमित, 14 मरीजों की मौत

Thu, 01 Oct 2020 09:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 49248 पहुंची
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सवा महीने के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। बृहस्पतिवार को 365 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 801 मरीज ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में 14 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 49248 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7776 सैंपल निगेटिव मिले हैं। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम कोरोना मरीज मिले हैं। 19 अगस्त को प्रदश में 264 कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ी है।


यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: मुख्य सचिव के प्रमुख निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए सीएस और स्टाफ, दफ्तर बंद
विज्ञापन


देहरादून जिले में 62 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 53, नैनीताल में 50, हरिद्वार में 44, चमोली में 41, पौड़ी में 39, रुद्रप्रयाग में 26, चंपावत में 14, अल्मोड़ा में 13, पिथौरागढ़ में नौ, उत्तरकाशी में सात, बागेश्वर में छह और टिहरी जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में 24 घंटे में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में छह, दून मेडिकल कॉलेज में पांच, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में दो, जिला अस्पताल उत्तरकाशी में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब मरने वालों का आंकड़ा 625 हो गया है। वहीं, 801 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब 39836 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

मुनिकीरेती क्षेत्र में 24 लोग संक्रमित

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में अब ओपीडी में आ रहे सभी मरीजों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। बृहस्पतिवार को अस्पताल में कोविड-19 के 127 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए। लैब टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी के निर्देश पर अब सरकारी अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट होगा।

उधर मुनिकीरेती क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 24 कोरोना पॉजिटिव आए। फकोट ब्लॉक के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। उधर, छिद्दरवाला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 43 लोगों की कोविड-19 की जांच हुई। यहां सभी टेस्ट रैपिड एंटीजन हुए, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें