फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : टिहरी झील में डूबा वाहन, युवक और युवती का शव बरामद, दो लोग अभी भी लापता

Thu, 01 Oct 2020 07:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
की जा रही है तीन लापता लोगों की तलाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही एक मैक्स बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई। दुर्घटना का पता चलने के बाद सुबह शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए। जबकि अन्य दो लोगों का पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन

 

झील में डूबे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। देर शाम को रेस्क्यू बंद कर दिया गया। लापता दो लोगों में हादसे में मृतक युवती का भाई शामिल है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे निर्माणाधीन होने के कारण एक माह से ट्रैफिक वाया टिहरी से संचालित किया जा रहा है।  

मंगलवार की रात 10 बजे देहरादून मयूर विहार से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीरोब्रिज के पास टिहरी झील में समा गई। वाहन दुर्घटना का पता तब चला जब ऊखीमठ मोली निवासी एक रिश्तेदार भारतपाल सिंह रावत ने 30 सितंबर को रायपुर थाने (देहरादून) में दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को रात 10 बजे रुद्रप्रयाग के लिए निकला वाहन ऊखीमठ नहीं पहुंचा है और वाहन में सवार सभी लोगों के मोबाइल बंद हैं।

विज्ञापन

एक जगह पर पैराफिट टूटा मिला

रेडियो संदेश मिलते ही टिहरी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग पर एक जगह पर पैराफिट टूटा मिला। खाई में बैग दिखने पर वाहन झील में डूबने की आशंका होते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन रात को अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे फिर से एसडीआरएफ, जल पुलिस और टीएचडीसी के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान सुबह साढ़े दस बजे झील किनारे दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत और शाम साढ़े चार बजे आशीष रावत (22) पुत्र कुंवर सिंह दोनों निवासी ग्राम मौली ऊखीमठ का शव बरामद किया गया। जबकि अभिषेक रावत (25) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम मौली और चालक अवतार सिंह राणा (52) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम जाबरी तहसील ऊखीमठ का देर शाम तक पता नहीं चल सका।

शाम होने पर रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। अब शुक्रवार को उनकी खोज की जाएगी। मौके पर पहुंचे केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही। 

विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका

देहरादून से 29 सितंबर की रात 10 बजे चले वाहन सवारों के मोबाइल की लोकेशन रात करीब दो बजे भागीरथीपुरम के पास बागी में मिली। रात होने के कारण वह डैम टॉप से नहीं जा पाए, जिससे वह जीरोब्रिज से जा रहे थे, लेकिन 30 सितंबर तड़के तीन बजे के आस-पास वाहन जीरो ब्रिज से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि बीपुरम-जीरोब्रिज रोड की स्थिति ठीक है। ऐसे में वाहन दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक को नींद की झपकी आने के कयास लगाए जा रहे हैं।   

रात को वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है, लेकिन कई बार लोग इमरजेंसी होने और जरूरी कार्य से जाने की बात कहकर बैरियर से छोड़ने का अनुरोध करते हैं। इस स्थिति में वाहन चालक को हिदायत देकर छोड़ देते हैं।  
- डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें