फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में कोविड जांच कराने वालों को मिलेगी इवरमैक्टिन की खुराक

Fri, 23 Apr 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने तत्कार इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के सभी कोविड जांच केंद्रों पर जांच कराने वालों को इवरमैक्टिन की खुराक दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने तत्कार इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी एसडीएम को भी अपने-अपने क्षेत्रों में दवा का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 3998 संक्रमित, 19 की मौत, एक्टिव केस 26 हजार पार

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों को छोड़कर अन्य सभी को दवा का वितरण किया जाए। उन्होंने नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को 23 से 25 अप्रैल तक सभी सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए। साथ ही दोपहर दो बजे के बाद बाजारों में भी सैनिटाइजेशन करने को कहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : बढ़ते हुए संक्रमण के मद्देनजर राज्य में तीन दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

इसके अलावा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में मानकों, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करवाने, प्रभावी कम्यूनिटी सर्विलांस करने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए। सीएमओ को होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी लेने और टीकाकरण में तेजी लाने व सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।

रात्रि कर्फ्यू के दौरान बाहर घूमने वालों पर सख्त पुलिस

रात्रि कर्फ्यू के दौरान गुरुवार को पुलिस और ज्यादा सख्त दिखाई दी। शाम सात बजे के बाद पुलिस ने शहर क्षेत्र में ही 200 से ज्यादा लोगों के चालान काटे। इसके साथ ही कई लोगों को हिदायत देकर भी छोड़ा गया। बुधवार देर रात को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने भी शहर क्षेत्र का दौरा कर पुलिस की व्यवस्था को जांचा। डॉ. रावत टीम के साथ घंटाघर, आशारोड़ी, आईएसबीटी आदि क्षेत्रों में गए।

यहां सभी बैरियरों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी को सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए। बैरियर पर सभी लोगों से वहां आने-जाने का कारण पूछा जा रहा है। यदि वाजिब कारण है तो उन्हें आने दिया जा रहा है नहीं तो चालान काटे जा रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को भी एसपी सिटी सरिता डोभाल ने देर शाम शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी थाना क्षेत्रों में घूमकर सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। शाम सात बजे से शुरू हुए कर्फ्यू में बेवजह घूमने निकले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

परिवहन निगम को रोजाना 40 लाख का नुकसान

देशभर में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के बीच 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चल रही रोडवेज बसों को रोजाना भारी नुकसान हो रहा है। रोजाना करीब 40 लाख रुपये का नुकसान निगम को उठाना पड़ रहा है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 अप्रैल को उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ बसों के संचालन का आदेश जारी हुआ था। इसके बाद से ही लगातार परिवहन निगम की बसें नुकसान में चल रही हैं।

निगम प्रबंधन के मुताबिक, 15 अप्रैल तक निगम की बसें प्रतिदिन एक करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यात्रियों की संख्या कम होने और बसों में 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ संचालन के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम की कमाई लुढ़ककर एक करोड़ 20 लाख के आसपास पहुंच चुकी है। इस तरह प्रतिदिन निगम प्रबंधन को लगभग 40 लाख के आसपास का घाटा हो रहा है। 

निरंजनपुर मंडी में वाहनों की सम-विषम व्यवस्था शुरू

निरंजनपुर मंडी में गुरुवार से वाहनों की सम-विषम व्यवस्था शुरू करा दी गई। पहले दिन व्यवस्था बनाने को लेकर कर्मचारियों को खासी दिक्कतें हुईं। दूसरी ओर, वाहनों को अलग-अलग समय में भेजने की व्यवस्था भी लागू कर दी गई है। इससे भीड़ नियंत्रण में रही। 

मंडी सचिव विजय थपलियाल ने कुछ दिन पूर्व ही व्यवस्था लागू की थी। गुरुवार को विषम संख्या वाले वाहनों को ही मंडी परिसर में प्रवेश दिया गया। शुरूआत में मौजूद कर्मियों को व्यवस्था बनाने में दिक्कत हुई। इस दौरान बिना मास्क वालों को मंडी में प्रवेश नहीं दिया गया। व्यवस्था बनाने वालों में मंडी निरीक्षक अजय डबराल, हरीश कोहली, प्रीतम डिमरी व दिनेश डोभाल समेत अन्य शामिल रहे। 

दाम पर नजर रखेगी दो टीम

मंडी सचिव ने बताया कि मंडी में थोक और बाजारों में फुटकर दाम पर नजर रखने के लिए दो अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। यह टीम जमाखोरी, मुनाफाखोरी करने वालों, मनमाने ढंग से दाम बढ़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना की आड़ में लोगों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

बिना मास्क 52 लोगों का चालान

मंडी अधिकारियों ने गुरुवार को परिसर में बिना मास्क घूम रहे 52 लोगों के चालान किए। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि सचिव विजय थपलियाल के निर्देश पर अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 52 लोगों से 5200 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें