सभी की हालत बेहद खराब थी। कहीं से उन्हें इंजेक्शन नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार ड्रग हाउस के संचालक अमित गर्ग से संपर्क किया। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए इंजेक्शन उपलब्ध कराए।
इससे चारों संक्रमितों की जान बच पाई। इंजेक्शन का प्रिंट रेट 3940 रुपये प्रति वॉयल था, लेकिन उन्होंने 33 फीसदी छूट के साथ 2450 रुपये में मुहैया कराई।
महामारी के वक्त में चिकित्सा सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को अपने नैतिक कर्तव्य को समझने की जरूरत है। इस समय मुनाफे से ज्यादा किसी व्यक्ति का जीवन कीमती है। ऐसे में सभी को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं 16 लोगों की जान बचा पाया।
-अमित गर्ग, अध्यक्ष, हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन