फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, बुजुर्गों, गर्भवतियों, गंभीर बीमारों की अलग से मॉनिटरिंग 

Thu, 25 Jun 2020 01:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अब गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवतियों, 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रशासन की एक टीम रोजाना उनका हालचाल पूछेगी और किसी को इलाज की जरूरत पड़ी तो उसे चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्वेचौक स्थित सेवायोजन कार्यालय में कोमोर्बिडिटी मॉनिटिरिंग एवं सर्विलांस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह गंभीरतापूर्वक सभी संबंधित लोगों का हालचाल लें और उन्हें इलाज की सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि कोमोर्बिडिटी मॉनिटरिंग लोगों की कोविड-19 को देखते हुए रोजाना उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेगा।

साथ ही स्वास्थ्य ठीक न होने पर स्वास्थ्य विभाग के जरिये उनके चेकअप आदि करवाने में मदद करेगा। कोमोर्बिडिटी सर्विलांस कंट्रोल रूम से मिलने वाले फीडबैक को रोजाना दर्ज करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, कोमोर्बिडिटी कंट्रोल रूम प्रभारी अभिनव शाह, सहायक प्रभारी कंट्रोल रूम धीरज सिंह रावत, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है सूची

बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग ने जिले में गंभीर बीमारों, गर्भवतियों, बुजुर्गों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर है। डीएम ने कहा है कि रोजाना सभी नंबरों पर फोन करके लोगों का हाल-चाल लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन

मंडी में मुश्किल हो रही सोशल डिस्टेंसिंग 

देहरादून निरंजनपुर मंडी में भीड़ बढ़ने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मुश्किल होता जा रहा है। कई दुकानों पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं हैं। बुधवार को मंडी में कई जगह यह अव्यवस्था देखने को मिली। 

निरंजनपुर मंडी के गेट पर लोगों की जांच के लिए थर्मल स्कैनर के साथ कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यहां सैनिटाइजर मशीन भी है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एंट्री दी जा रही है। लेकिन मंडी परिसर में घुसने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था नहीं बन पा रही है।

ज्यादातर लोग जल्दी सामान लेकर निकलने के चक्कर में नियम का उल्लंघन कर रह हैं। वहीं, शुरूआत में सभी दुकानों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब ज्यादातर दुकानों यह गायब हैं। 

भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए हमने घंटेवार पास की व्यवस्था की है। उसके अलावा एक-एक दिन छोड़कर लोगों को एंट्री दी जा रही है। वाहनों के लिए ऑड ईवन व्यवस्था भी लागू की गई है। लोगों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बावजूद कुछ जगह भीड़ जुटने की शिकायत मिली है। अधिकारियों को इसकी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। 
- राजेश शर्मा, अध्यक्ष, मंडी समिति
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें