जिलों की पुलिस लाइन और पीएसी में बीमार पुलिसकर्मियों के लिए बेड की व्यवस्था की गई है। इनमें अब तक 300 सामान्य और 50 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था हो चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सभी जिलों को अपने यहां पर इन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बेड की संख्या बढ़ने के बाद यदि बेहद जरूरी हुआ तो यहां पर पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि आम लोग भी भर्ती हो सकेंगे।
सख्ती बढ़ाने के निर्देश
डीजीपी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा है कि सभी जगह शहरों में सख्ती बढ़ाई जाए। निर्धारित धनराशि में ही नियमों का पालन न करने वालों का चालान काटा जाए। जिनके पास बाहर निकलने का वाजिब कारण नहीं है उनका हर हाल में चालान किया जाए।