फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा : युवक की निर्मम पिटाई से मौत के मामले में आरोपी किशोरी के पिता और पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Sun, 02 May 2021 11:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

दो दिनों में ही मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं वायरल वीडियो समेत अन्य सुबूतों के आधार पर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा के दन्या क्षेत्र में युवक की निर्मम पिटाई से हुई मौत के मामले में शनिवार को पूर्व प्रधान और किशोरी के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिनों में ही मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं वायरल वीडियो समेत अन्य सुबूतों के आधार पर भी पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन


ग्राम रूबाल निवासी भुवन चंद्र उर्फ भानू (19), कैलाश सिंह और ललित सिंह 28 अप्रैल को दन्या क्षेत्र के गांव में गए थे। वहां नाबालिग किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ग्रामीणों ने इनमें से दो युवकों को जमकर पिटाई कर दी थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। 29 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती भुवन ने दम तोड़ दिया था।

भुवन के भाई गोविंद जोशी की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी और नामजद ग्रामीणों समेत आठ-दस लोगों पर धारा 147/149/304 में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 30 अप्रैल को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इधर शनिवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने नामजद आरोपी किशोरी के पिता और वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट के आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी, एसआई नीरज भाकुनी, एसआई इंदर ढैला, कांस्टेबल दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी, राजेश भट्ट आदि रहे।

किशोरी की फोटो और वीडियो न करें वायरल : एसएसपी

युवक की मौत के बाद से ही मामले का वीडियो और किशोरी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस पर एसएसपी पंकज भट्ट ने लोगों से ऐसा वीडियो वायरल न करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन ऐसे मामलों में किशोरी की पहचान सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें। इस तरह के कृत्य करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें