उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 12 हजार पार पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में सबसे ज्यादा 55 मामले सामने आए थे। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी में तीन-तीन, चमोली में 25, देहरादून में 49, नैनीताल में 21, टिहरी में 32, ऊधमसिंह नगर में 21 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज मिले थे।
इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12175 हो गई है। बता दें कि वर्तमान में 3997 केस सक्रिय हैं और 8100 मरीज ठीक हो चुके हैं।