यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि यात्रा में कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई गईं।
इस पर पुलिस ने पूर्व सीएम हरीश रावत, तीनों विधायक समेत 16 कांग्रेसियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, धारा 188 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। इसके अलावा 150 अज्ञात कांग्रेसियों को भी नामजद किया गया है। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने इसकी पुुष्टि की है।