नैनीताल जिले की संक्रमण दर सबसे अधिक 8.53 प्रतिशत है। हरिद्वार जिले में 7.43 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर जिले में 6.50 और देहरादून में 5.91 प्रतिशत है। उत्तरकाशी और टिहरी जिले की संक्रमण दर चार प्रतिशत अधिक और रुद्रप्रयाग जिले की संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। अन्य जिलों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से कम है।
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि प्रदेश में सैंपल जांच के साथ संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। जांच में पहले की तुलना में अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं।