फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : क्वारंटीन सेंटर में घुसकर मनचले ने युवती से की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2020 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

गुसाईपुर आनंदपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में घुसकर रविवार की सुबह एक मनचले ने युवती से छेड़खानी कर दी। युवती के शोर मचाने पर सेंटर में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद युवक को मुखानी पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्कूल के सहायक अध्यापक लाल नाथ गोस्वामी ने बताया कि पूरनपुर निवासी जोगेंद्र सिंह का नौकर रिंकू रविवार की सुबह क्वारंटीन सेंटर में घुस गया। उसने आनंदपुर की प्रवासी युवती को अश्लील इशारे किए। इसके बाद अभद्र टिप्पणी करने लगा।

विज्ञापन

शिक्षक की तहरीर पर धारा 354 के तहत केस दर्ज

युवती ने विरोध किया तो वह गाली गलौच करने लगा। युवती के शोर मचाने पर सेंटर में मौजूद ओमप्रकाश शर्मा ने उसे पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर कुंदन सिंह, संतोष कुमार और लाल नाथ गोस्वामी पहुंच गए। वे आरोपी को मुखानी थाना ले आए।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी रिंकू मूल रूप से बरेली जिले के मीरगंज का रहने वाला है। थाना अध्यक्ष भगवान सिंह महर ने बताया कि पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर धारा 354 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें