आईजी जेल ने जेल कर्मचारियों को कुछ राहत भी दी है। कहा गया है कि जेल कर्मचारी या अधिकारी केवल घनिष्ठ परिवार में होने वाले शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। जेल में बाहर से आने वाले गेट पर ही सैनिटाइज करना जरूरी होगा।
बंदियों का भी कराएं वैक्सीनेशन
आईजी जेल ने आदेश जारी किया है कि सभी जेल अधीक्षक और जेलर अपने यहां बंद बंदियों का भी वैक्सीनेशन कराएं। इसके लिए अपने जिले के सीएमओ से समन्वय बनाएं। साथ ही जल्द से जल्द जेल के अंदर सभी बंदियों को वैक्सीन लगवाएं। अगर कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो इस बारे में अवगत कराएं।
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आदेश जारी किए गए हैं कि जेल अधिकारी या कर्मचारी शादी समारोह में शामिल होने से बचें। भीड़भाड़ में जाने से उन्हें और उनके परिवार के साथ जेल स्टाफ व बंदियों को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा हो सकता है।
-एपी आंशुमान, आईजी जेल