फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : परीक्षा देने आओ तो कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना

Fri, 04 Sep 2020 10:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून, चंबा (टिहरी)
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की 14 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर एसओपी जारी हो गई है।

विज्ञापन


इसके तहत एक ओर जहां बाहरी राज्यों से आने वाले छात्रों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी तो दूसरी ओर परीक्षा में तैनात रहने वाले शिक्षकों को भी मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा। श्रीदेव सुमन विवि के सभी संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के लिए गढ़वाल मंडल में 180 केंद्र बनाए गए हैं।

Coronavirus in Uttarakhand : श्रीनगर गढ़वाल में मिले 57 कोरोना पॉजिटिव, दून मेडिकल अस्पताल में पांच मरीजों की मौत
विज्ञापन


-किसी भी परीक्षा केंद्र में किसी भी सूरत में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-अगर कोई छात्र किसी कंटेनमेंट जोन से आ रहा है तो उसका एडमिट कार्ड या कॉलेज का आईकार्ड उसका पास होगा। इस आधार पर वह परीक्षा केंद्र तक जा सकता है।
-अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों को कोविड-19 रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी।
-सभी परीक्षा कक्ष, एंट्री गेट से लेकर वॉशरूम तक पूरा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी।

-सभी दरवाजों के हैंडल, रेलिंग, लिफ्ट बटन को भी सैनिटाइज करना होगा।
-हर पाली की परीक्षा के बाद छात्रों की टेबल और कुर्सी को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा।
-हर परीक्षा केंद्र पर ऐसी व्यवस्था करनी होगी कि हर आने वाला छात्र साबुन से हाथ धो सके।
-परीक्षा कार्य में लगे पूरे स्टाफ को अपने स्वास्थ्य को लेकर सेल्फ डिक्लरेशन देना होगा।
-पूरे स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य तौर पर करनी होगी।

-हर परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग आदि से जुड़ी पूरी जानकारी के प्रतीक चिन्ह वाले पोस्टर आदि लगाने होंगे।
-परीक्षा कक्ष में एंट्री के पहले हर छात्र व शिक्षक व अन्य स्टाफ को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा।
-किसी भी परीक्षा केंद्र पर छात्रों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जाएगी। अगर हो सके तो अलग-अलग गेट से प्रवेश और निकासी होगी।

-अगर किसी छात्र को बुखार जैसी कोई भी शिकायत लगती है तो उसके लिए अलग से बनाए गए कक्ष में परीक्षा की व्यवस्था करनी होगी।
-परीक्षा केंद्र के भीतर काम करने वाले हर स्टाफ के आधार कार्ड से लेकर पूरी वेरिफिकेशन डिटेल उपलब्ध होनी अनिवार्य है।
-प्रत्येक कॉलेज या इंस्टीट्यूट को एक हेल्पलाइन या वाट्स एप नंबर जारी करना होगा ताकि छात्र किसी भी तरह की जानकारी इस नंबर से प्राप्त कर सकें।

Trending Videos
विज्ञापन

बहुविकल्पीय और ओएमआर शीट पर परीक्षा

श्रीदेव सुमन विवि की स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर, स्नातक प्रथम वर्ष और बीएड की मुख्य परीक्षाएं 14 सितंबर से 12 अक्तूबर के बीच संपन्न होनी है।

विवि की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर ओएमआर शीट के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान ने यह जानकारी दी है।

बाहरी राज्यों के काफी छत्र

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेजों में बड़ी संख्या ऐसे छात्र-छात्राओं की है जो कि बाहरी राज्यों से आते हैं। इन छात्रों के लिए अलग से कोविड सर्टिफिकेट लाने की अनिवार्यता की गई है। हालांकि कॉलेज भी इसके पक्ष में हैं कि छात्रों को पूरी सुरक्षा के साथ परीक्षा केंद्र तक लाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें