फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित पाए गए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हाईकोर्ट का नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 05 Jun 2020 05:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही तीन हफ्ते के अंदर जवाब भी दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए जारी केंद्र सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन करने के मामले में याचिका दायर की गई थी। इस पर आज सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के साथ ही मंत्री महाराज को भी नोटिस जारी किया।


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में आज मिले 46 केस, अब कुल मामले हुए 1199
विज्ञापन


कोर्ट ने पूछा है कि जब आम लोगों पर क्वारंटीन के नियमों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है तो संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के खिलाफ कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। इसे लेकर हाईकोर्ट कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार व मंत्री महाराज को तीन हफ्ते के अंदर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

महाराज के परिवार समेत स्टाफ के लोग भी मिले थे संक्रमित

हाल ही में मंत्री सतपाल महाराज व उनकी पत्नी समेत उनके परिवार के पांच सदस्य, उनके गनर, चालक, माली सहित आवास पर काम करने वाले 17 कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले थे।

बता दें कि संक्रमित पाए जाने से पहले महाराज कैबिनेट की बैठक में भी गए थे। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत सभी कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और शासन के अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद एहतियात बरतते हुए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत ने सेल्फ क्वारंटीन में जाने का निर्णय लिया है। हालांकि गुरुवार देर रात को आई सीएम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें