फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : कुंभ व अन्य मेलों से भी गांवों में फैला कोरोना - हरीश रावत

Sun, 16 May 2021 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

लोगों ने बताया कि कई जगह संक्रमण कुंभ में शामिल होकर लौटने वालों की वजह से भी फैला है। कुछ स्थानों पर राजनीतिक लोग कुंभ में गांव वालों को लेकर गए थे। इसी तरह कुंभ में ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवान और अन्य लोग वापस लौटने पर संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश सरकार से गांवों में तेजी से फैल रहे संक्रमण पर ध्यान देने का आग्रह किया है। रावत ने इशारा किया कि कुंभ व अन्य आयोजनों की वजह से भी कई जगह संक्रमण फैला है और इसको ध्यान में रखते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा सकती है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में ब्लैक फंगस : दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दो संदिग्ध मरीज भी मिले

हरीश रावत के मुताबिक धारचूला से लेकर मंगलौर तक के गांवों में उनकी ओर से संक्रमण बढ़ने का कारण पता करने की कोशिश की गई थी। लोगों ने बताया कि कई जगह संक्रमण कुंभ में शामिल होकर लौटने वालों की वजह से भी फैला है।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर राजनीतिक लोग कुंभ में गांव वालों को लेकर गए थे। इसी तरह कुंभ में ड्यूटी करने वाले पीआरडी जवान और अन्य लोग वापस लौटने पर संक्रमित पाए गए। कई लोग देव डोलियों के साथ स्नान करने के लिए हरिद्वार आए और लौटने पर संक्रमित पाए गए। 

उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सफ्ताह बढ़ाने के संकेत
विज्ञापन


हरीश रावत का यह भी कहना है कि टनकपुर आदि क्षेत्रों में पूर्णागिरी और अन्य मेलों की वजह से संक्रमण में इजाफा हुआ है। ऐसे में गांवों में सिर्फ प्रवासियों को संक्रमण के लिए दोष देना ठीक नहीं है। सरकार को कुंभ और अन्य मामलों में भी ध्यान देना चाहिए था और उस हिसाब से रणनीति बनानी चाहिए थी।

टीका लगवाने के बाद रहें सावधान

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोरोना का टीका लगाने वालों को भी सावधान रहने को कहा है। रावत के मुताबिक टीका संक्रमण के प्रभाव को बहुत हद तक कम कर रहा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि संक्रमण के प्रति बेपरवाह हुआ जाए। मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें