फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : सीएम का नया बयान सोशल मीडिया पर वायरल, सरकार ने कहा - वीडियो एडिट कर छवि खराब करने की कोशिश

Sun, 16 May 2021 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में दिए बयान में कहा कि वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं। 18 से 45 साल के लोगों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है। फिर अपनी बात को उन्होंने सुधारा और कहा कि वैक्सीन लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर सरकार की ओर से इसे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश बताया गया। कहा गया कि वीडियो बयान को एडिट कर हिस्सा वायरल किया गया, जबकि आगे का वो हिस्सा काट दिया, जिसमें मुख्यमंत्री अपनी बात संभालते हुए साफ शब्दों में ‘वैक्सीन’ कह रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सफ्ताह बढ़ाने के संकेत
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर में दिए बयान में कहा कि वैक्सीन हम बड़ी तेजी से लगा रहे हैं। 18 से 45 साल के लोगों को ऑक्सीजन लगना शुरू हो गया है। फिर अपनी बात को उन्होंने सुधारा और कहा कि वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बयान का 18 से 45 साल के लोगों को ऑक्सीजन वाला हिस्सा ही वायरल हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में ब्लैक फंगस : दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दो संदिग्ध मरीज भी मिले

कहा गया कि वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किया जा रहा है। इस वीडियो को संपादित कर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सभी लोग टीका जरूर लगवाएं तभी कोरोना को हराया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें