वहीं, एजेंसी संचालकों व सप्लायरों ने जिला प्रशासन की अनुमति के बिना गैस देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ऑक्सीजन लेने वालों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन नियमों का पालन करने वालों को ही ऑक्सीजन दी जा सकेगी। एजेंसी संचालक सरदार गुरदेव सिंह ने बताया कि देहरादून के अलावा यूपी और दिल्ली से भी लोग सिलिंडर लेकर भरवाने के लिए आ रहे हैं।
सिलिंडर, पंप और फ्लो मीटर की किल्लत
जिले में अभी ऑक्सीजन की कमी नहीं है लेकिन सिलिंडर, पंप और फ्लो मीटर आसानी से नहीं मिल पा रहा है। वहीं, कई लोग पंप और फ्लो मीटर की कालाबाजारी कर रहे हैं। करीब 900 रुपये का पंप 2000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। वहीं, करीब 100 रुपये के फ्लो मीटर के लोगों से 500 से एक हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। कई जरूरतमंद इसी कीमत पर खरीद भी रहे हैं।