फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून और नैनीताल जिले के कुछ शहरों में लगा पूर्ण कर्फ्यू, क्या रहेगा खुला- क्या बंद, पढ़ें

Sun, 25 Apr 2021 10:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में आगामी तीन मई तक कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी देहरादून में आगामी तीन मई तक कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। इस दौरान निजी वाहनों को भी अनुमति नहीं होगी। वहीं नैनीताल जिले में भी 26 अप्रैल की शाम सात बजे से अग्रिम आदेशों तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : 24 घंटे में 44 की मौत, 4368 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 35 हजार पार

यह कर्फ्यू सोमवार 26 अप्रैल शाम सात बजे से तीन मई सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। देहरादून जिले के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून और छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमनटाउन में पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान निजी वाहनों का आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान निम्र सेवाओं को सशर्त छूट रहेगी:

-फल, सब्जी, डेरी, बेकरी, मीट-मछली, राशन, सरकारी सस्ता गल्ला, पशुचारे की दुकान शाम चार बजे तक ही खुल सकतींं हैं।
-पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति व दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगी।
-आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी हेतु आवागमन की छूट रहेगी।

यहां देखें पूरा आदेश...



 

विज्ञापन

इस दौरान नैनीताल जिले में क्या खुला रहेगा और क्या बंद जानें

वहीं नैनीताल जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नैनीताल नगर निगम, हल्द्वानी-काठगोदाम नगर पालिका परिषद, रामनगर एवं नगर पंचायत लालकुआं का क्षेत्र शामिल होगा।

इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा यह जानने के लिए इस लाइन पर क्लिक करें।

किसी को खाना तो किसी को दवाई पहुंचा रही पुलिस

कोरोना की दूसरी लहर में  पुलिस के हजारों हाथ फिर से मदद के लिए तैयार हैं। वर्तमान में किसी को दवाई तो किसी को दवाई पहुंचाकर मदद कर रही है। पुलिस के सहायता केंद्र में कोई खाना खत्म होने को लेकर फोन कर रहा है तो कोई दवाओं की मांग कर रहा है। इन्हीं कॉल के जवाब में पुलिस मदद के लिए दौड़ रही है। 

खत्म हो गया था राशन 

इंपीरियल हाइट पास डीआईटी कॉलेज पर एक परिवार निवास करता है। परिवार के पास खाने पीने की चीजें और राशन खत्म हो गया था। लॉकडाउन होने के कारण कोई बाहर नहीं जा पा रहा था। इस पर राजपुर पुलिस ने अपने मैस से खाना पैक कर परिवार के लिए भिजवाया। 

कोरोना पॉजिटिव को भिजवाई दवाएं 

एसएचओ वसंत विहार के फोन पर चंडीगढ़ से सूचना दी गई कि उनके रिश्तेदार कोरोना पॉजिटिव और उन्हें कोविड सम्बन्धी दवाई की आवश्यकता है। कोविड होने के कारण वह बाहर नहीं जा सकते हैं। इस पर तत्काल वसंत विहार पुलिस ने दंपति के घर दवाई भिजवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें