फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Uttarakhand: विधानसभा सत्र पर और गहराया कोरोना का संकट, दो मंत्री और दो विधायक संक्रमित

Wed, 23 Sep 2020 12:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मंगलवार को नौ विधायक, दो मंत्रियों के हुए टेस्ट 
  • विधानसभा का डिप्टी मार्शल भी पाया गया संक्रमित
  • विधानसभा गेट पर रेपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले कोरोना का संकट और गहरा गया है। मंगलवार को देर शाम तक उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, वन मंत्री हरक सिंह रावत ,कांग्रेस के उपनेता करन माहरा और सत्ता पक्ष के विधायक पुष्कर धामी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके टेस्ट सोमवार को हुए थे। 

विज्ञापन


वन मंत्री हरक सिंह रावत एहतियात के तौर पर हरक होम आइसोलेशन में चले गए हैं। उनके संक्रमित होने से उन लोगों में बेचैनी है, जिन्होंने मंगलवार की सुबह उनके साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। झाझरा वन रेंज में सिटी फारेस्ट के लोकार्पण के अवसर पर वन मंत्री हरक सिंह के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पीसीसीएफ जयराज, सहसपुर के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और कई अन्य वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। हालांकि कार्यक्रम के दौरान सभी ने मास्क पहने थे, लेकिन कार्यक्रम में साथ होने की वजह से उन्हें आसोलेशन में जाना पड़ सकता है।

मंगलवार को विधायक आवास में राम सिंह कैड़ा, महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह जीना, शक्ति लाल शाह, मुन्नी देवी, धन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदेश चौहान (बीएचईएल रानीपुर), मुन्ना सिंह चौहान के टेस्ट हुए। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी कोविड टेस्ट कराया।  
विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : मोटापा भी बन रहा कोरोना मरीजों की मौत का कारण

विधायकों के अलावा विधानसभा कर्मियों के भी मंगलवार को टेस्ट किए गए। विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक कुल 62 कर्मियों के टेस्ट हुए। इनमें से विधानसभा के डिप्टी मार्शल लक्ष्मण सिंह रावत भी संक्रमित पाए गए। इन सभी की रिपोर्ट देर रात तक या बुधवार सुबह आने की उम्मीद है। 

विधानसभा में भी एंटीजन रेपिड टेस्ट की व्यवस्था

विधानसभा पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के विधानसभा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। दो दिन में कुल मिला कर 20 विधायकों के टेस्ट हुए हैं। ऐसे में विधानसभा ने सदस्यों के लिए विधानसभा के गेट पर रेपिड टेस्ट की व्यवस्था की है।

अभी तक कुल 15 विधायकों ने ऑनलाइन जुुड़ने की पेशकश की है। ऐसे में चार पांच विधायकों को गैर हाजिर भी मान लिया जाए तो करीब तीस विधायक हैं जो विधानसभा पहुंच सकते हैं। इनके पास अगर चार दिन पहले तक की रिपोर्ट नहीं होगी तो इन्हें टेस्ट कराने के बाद ही प्रदेश मिलेगा। 

सभी विधायक कराएं टेस्ट, उपसभापति ने की अपील
विधानसभा उपसभापति रघुनाथ सिंह चौहान ने भी विधायकों से कोविड टेस्ट कराने की अपील की है। विधानसभा के गेट पर भी रेपिड टेस्ट की व्यवस्था की गई है। विधायक इसका उपयोग करें। 

शांतिपूर्ण तरीके से चले सदन, सभी करें सहयोग
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेस बयान जारी करके कहा है कि सत्र को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने में सभी विधायक सहयोग करें। कोरोना संक्रमण के कारण कई मंत्री, विधायक पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में सदन को चलाना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। वर्चुअल जुड़ने वाले विधायक भी समय का ध्यान रखें।
विज्ञापन

धन सिंह के पॉजिटिव मिलने से हल्द्वानी में भी खलबली

उच्चशिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत के कोरोना पॉजिटिव मिलने से यहां उच्चशिक्षा निदेशालय से लेकर कुमाऊं विवि, उत्तराखंड मुक्त विवि के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा उनके संपर्क में आए भाजपा नेताओं में खलबली मची हुई है।  

उच्चशिक्षा मंत्री 18 सितंबर की शाम दो दिन के दौर पर हल्द्वानी आए थे। उन्होंने 19 सितंबर की सुबह दस बजे से उच्चशिक्षा निदेशालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की थी। इसमें समाज कल्याण, निर्माण निगम के अधिकारियों के अलावा उच्चशिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट, उत्तराखंड मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला समेत निदेशालय के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 

इस बैठक के बाद उच्चशिक्षा निदेशालय में उच्चशिक्षा मंत्री ने मीडिया से भी वार्ता की थी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल डब्बू, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, चतुर बोरा आदि मौजूद थे। इसके बाद उच्चशिक्षा राज्यमंत्री डॉ. रावत मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह के साथ रविन्द्र नाथ टैगोर की कर्मस्थली रामगढ़ में प्रस्तावित केन्द्रीय विवि के कैंपस का निरीक्षण करने गए थे।

रामगढ़ से वह सीधे नैनीताल गए और रात्रि विश्राम नैनीताल क्लब में किया। डॉ. रावत ने 20 सितंबर को कुमाऊं विवि में बैठक ली। इसमें विवि के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें