बाल कल्याण विभाग की राज्यमंत्री रेखा आर्या
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में सभी जिलों में बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने कोरोना से जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हुई है, उनकी देखभाल के भी निर्देश दिए।
ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विभागीय राज्य मंत्री ने विभाग के सचिव, निदेशक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सभी जिलों के नारी निकेतन, बाल संप्रेषण गृह एवं शिशु सदनों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि इनमें सैनिटाइजर, मास्क, दवाइयां, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, ऑक्सीजन उपलब्ध है। वही 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी कर्मचारियों को कोविड वैक्सीन लग चुकी है।
कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार
बैठक में विभागीय राज्यमंत्री ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के जितने भी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें भी जल्द वैक्सीन लगाई जाएगी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हुई है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 7127 नए संक्रमित मिले, 122 मरीजों की हुई मौत
उनके बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें उपलब्ध कराई जाए। वहीं जिन जिलों में बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड नहीं हैं। शीघ्र उनका गठन किया जाए। उन्होंने महिला कल्याण निदेशक को इसके गठन के निर्देश दिए।
उत्तराखंड: जोशीमठ में सेना का 50 बेड का कोविड अस्पताल तैयार, जवानों के साथ सामान्य लोगों को भी मिलेगा इलाज
बैठक में चिकित्सकों की सलाह पर बच्चों को इम्युनिटी बढ़ाने वाला भोजन देने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव हरीश चंद्र सेमवाल, निदेशक योगेंद्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।