शोध का नेतृत्व करने वाले और आईआईटी रुड़की में जैव प्रौद्योगिकी विभाग और नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र के प्रोफेसर नवीन के नवानी के बताया कि चिकित्सा कर्मियों के लिए आंखों की सुरक्षा, गाउन, दस्ताने के साथ ही साथ फेस मास्क, पीपीई का एक मुख्य घटक है।
यह नैनो-कोटिंग चिकित्सा कर्मियों द्वारा पहने गए मास्क में रोगाणुओं के खिलाफ सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत प्रदान करने के साथ रोग के जोखिम को कम कर सकती है। इसमें मौजूद चंादी के नैनो कण और पौधे-आधारित सूक्ष्मजीवीरोधी, रोगाणुओं के खिलाफ अपना प्रभाव दिखाकर उन्हें खत्म करते हैं।