अनीश बताते हैं, इस बार उनका मकसद टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिस शहर में पहुंचते हैं वहां जगह-जगह लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हैं। अनीश खुद के अलावा परिवार और रिश्तेदारों को टीका लगवा चुके हैं। हरिद्वार में दो दिन रुकने के बाद अनीश ऋषिकेश निकल गए और वहां से बुधवार को देहरादून पहुंचे।
चारधाम पहुंचकर करेंगे प्रार्थना
अनीश चारों धाम की यात्रा भी करेंगे। देशभर में कोविड से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री पहुंचकर प्रार्थना करेंगे।
कहीं गुरुद्वारा तो कहीं टेंट में लेते हैं शरण
अनीश बताते हैं लंबी यात्रा के दौरान होटल में ठहरने के बजाय गुरुद्वारा और मंदिरों में रात्रि में शरण लेते हैं। खुद का टेंट भी साथ लेकर चलते हैं। किसी शहर में ठिकाना न मिला तो टेंट लगाकर उसमें रात बिताते हैं।