फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: कोरोना संक्रमण एक बार फिर बेकाबू, गुरुवार को मिले 830 नए संक्रमित

Thu, 10 Dec 2020 07:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
corona sample - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बेकाबू होता दिख रहा है। गुरुवार को राज्य में संक्रमण के 830 नए मामले सामने आए। वहीं एक दर्जन मरीजों की मौत हुई। 

विज्ञापन


गुरुवार को 513 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 5742 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80 हजार पार हो गई है। कुल संक्रमित 80475 हैं। कुल मृतक 1332 हैं।

कारोना से बचाव के लिए पहनें मास्क

हरिद्वार में पथरी के गांव रानीमाजरा में गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त केके मिश्रा ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। एडीएम ने हॉस्टल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वार्डन को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। कहा कि छात्राओं को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के प्रति जागरूक कराएं।
विज्ञापन


एडीएम ने हॉस्टल रूम, क्लास रूम, किचन, बाथरूम, शौचालय, गार्डन, बच्चों का खेल मैदान एवं स्कूल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्डन ने अपर जिलाधिकारी को हॉस्टल की सुविधाओं से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता नरेश शर्मा, अश्वनीपाल, दिलीप राणा, आशीष कुमार, वसीम, तस्लीम, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे है।

स्कूलों में शिविर लगाकर हो रही कोरोना जांच

हरिद्वार के पोखरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को डा. गौरव डिमरी के नेतृत्व में जीआईसी पोगठा में 60 छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के सैंपल लिए गए।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार शाह, दीपा थपलियाल, सुनील किमोठी, श्रवण नेगी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें