फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2021 : हज आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ी, पहले दस दिसंबर थी अंतिम तिथि

Thu, 10 Dec 2020 06:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिरान कलियर (रुड़की)
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने हज आवेदन जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 10 जनवरी तक कर दिया है। जबकि पहले हज यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख दस दिसंबर तय की गई थी। अभी तक प्रदेशभर से मात्र 573 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम ने बताया कि हज यात्रा पर जाने के लिए पिछले वर्ष के मुकाबले मौजूदा साल में बेहद कम आवेदन आए हैं। फिलहाल कोरोना संकट काल के बीच हज यात्रा 2021 के लिए नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

इस बार हज यात्रा पर जाने वाले आवेदकों में अधिक उत्साह नहीं दिख रहा है। यहीं कारण है कि उत्तराखंड में अभी तक कुल 573 लोगों ने आवेदन किया है। हज कोटे में अभी तक किसी भी महिला ने आवेदन नहीं किया है। जबकि महिलाओं के लिए करीब 500 सीट आरक्षित हैं।
विज्ञापन


इस बार कम संख्या में आवेदन आने के कारण एक तो कोरोनाकाल और दूसरा हज यात्रा का महंगा हो जाना बताया जा रहा है। हज यात्रा की अनुमानित फीस भी पिछले साल की तुलना में इस बार बहुत अधिक है। अभी तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दस दिसंबर तय की गई थी।

आवेदन कम आने की स्थिति को देखते हुए हज कमेटी उत्तराखंड सहित भारत की अन्य हज कमेटियों ने फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। ऐसे में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और हज कमेटी आफ इंडिया, मुंबई ने हज आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जनवरी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें