फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: जुलाई में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण, अब तक 59.05 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

Mon, 02 Aug 2021 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से जुलाई में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई। पूरे महीने में 15.06 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई।
 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीनेशन की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जुलाई में सबसे ज्यादा लोगों का टीकाकरण लगाया गया है। वैक्सीनेशन के नए आंकड़ों से दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण की उम्मीद बंधी है। सरकार ने 31 दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: राज्य के इस पहाड़ी इलाके में दो माह बाद मिला कोरोना संक्रमित, हड़कंप

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने प्रदेश में कोविड टीकाकरण आंकड़ों की मासिक विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। जनवरी में वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से जुलाई में उत्तराखंड में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाई गई। पूरे महीने में 15.06 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज दी गई।
विज्ञापन


मई को छोड़कर राज्य में वैक्सीनेशन डोज की संख्या हर महीने बढ़ती जा रही है। अप्रैल में राज्य में 13.39 लाख डोज दी गई थी, जबकि मई में यह संख्या 8.33 लाख तक ही पहुंच पाई थी। जून में 14.83 लाख वैक्सीन की डोज दी गई, जबकि जुलाई में यह संख्या 15.07 लाख के करीब पहुंच गई है।

एसडीसी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जुलाई में अब तक सबसे अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

विज्ञापन

अब तक 59.05 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन

राज्य सरकार के कोविन पोर्टल पर 31 जुलाई 2021 को अपडेट किए गए आंकड़े के अनुसार राज्य में अब तक कुल 59.05 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। इनमें 44.69 लाख यानी 75.7 प्रतिशत को पहली डोज और 14.35 लाख यानी 24.3 प्रतिशत को दूसरी डोज दी गई।

जिसमें 51.3 प्रतिशत पुरुष और 48.7 प्रतिशत महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई। अब तक ज्यादातर लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है। कुल दी गई डोज में 92.4 प्रतिशत कोविशील्ड और 7.6 प्रतिशत कोवाक्सिन दी गई। 18 से 44 आयु वर्ग में 42.5 प्रतिशत, 45 से 60 आयु वर्ग में 31.9 प्रतिशत और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 25.6 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें