फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड में अभी कोरोना का सामुदायिक फैलाव नहीं: मुख्य सचिव 

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बाहरी राज्यों और नजदीकी संपर्क में आने वालों में मिल रहा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन
मुख्य सचिव उत्पल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में रोजाना कई सौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण सामुदायिक फैलाव की स्थिति में तो नहीं आ गया है। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अभी तक संक्रमण की ऐसी स्थिति नहीं आई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमित का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। कोरोना काल में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार कर चुका है। इसमें 33 सौ से अधिक संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। लेकिन बीत एक सप्ताह से प्रदेश में जिस तरह से कोरोना संक्रमित मामले आ रहे हैं।

उससे संक्रमण के सामुदायिक स्तर पर फैलने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हरिद्वार व सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र की एक-एक फैक्टरी, लालकुआं पुलिस थाना क्षेत्र, जसपुर में भारी संख्या को कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि प्रदेश में जो लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी है। बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों और संक्रमित मरीज के नजदीकी संपर्क में आने वाले ही संक्रमित मिल रहे हैं। प्रदेश में संक्रमण की सामुदायिक स्तर पर फैलाव की स्थिति नहीं है। 

विज्ञापन

ये होता है सामुदायिक फैलाव

जब कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलता है और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री या कांटेक्ट ट्रेसिंग का पता नहीं लगता है। ऐसी स्थिति को सामुदायिक फैलाव माना जा सकता है। प्रदेश में मिल रहे संक्रमित या तो बाहरी राज्यों से आए हैं या वे कोरोना मरीज के संपर्क आने से संक्रमित हुए हैं।
 
कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तराखंड की अन्य राज्यों की तुलना में स्थिति बेहतर है। प्रदेश में जितने भी संक्रमित मामले आ रहे हैं, वे कांटेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री के हैं। इससे प्रदेश में संक्रमण के सामुदायिक प्रसार जैसी स्थिति नहीं है। लोगों को किसी तरह से घबराने की जरूरत है। बल्कि मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सतर्क रहें।
-उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें