थल- मुनस्यारी के बीच कई जगह पत्थर और नाला आने के कारण रोड कई स्थानों पर बंद हो गई थी। कर्मियों ने रोड पर गिरे पत्थरों को खुद हटाकर रास्ता बनाकर जवान को हरड़िया तक ले आए।
हरड़िया नाले के पास सड़क के बंद होने के कारण थल से दूसरी एंबुलेंस रवाना किया। हरड़िया के पास लगातार गिर रहे मलबे और बोल्डरों के बीच आईटीबीपी के जवान को 108 कर्मियों ने एक अन्य एंबुलेंस में शिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया।